Skip to content

25+ Holi Poems in hindi Language for Everyone

होली (holi) को रंगों के त्योहार के रूप में जाना जाता है। यह भारत में होली सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। होली पर कविताओं (holi poem in hindi) का बहूत ही विशेष महत्त्व है। लोग इस त्योहार (festival) को मनाते हैं, वे हर साल रंगों के साथ खेलने का इंतजार करते हैं। होली दोस्तों और परिवार व छोटे से बड़े छात्र (nursery to big student) साथ खुशियाँ मानते है। लोग अपने दोस्तों को शायरी (holi shayari in hindi) फनी कवितायेँ (holi funny poems in hindi) भेजते हैं। होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है क्योंकि लोग रंगों (holi colors) व पिचकारी (pichkari) से खेलते हैं। प्रत्येक वर्ष मार्च के महीने में उत्साह के साथ होली (holi 2020) मनाई जाती है। हम आज आपको होली की सबसे अच्छी कवितायेँ (Best Holi Poem in Hindi Language) बता रहें हैं।

1. Best Holi Poem in Hindi Language

रस रंग भरे मन में होली ,
जीवन में प्रेम भरे होली ।
मुस्कान रचे सब अधरन पर,
मिल जुल कर सब खेलें होली ।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
गले लगें सब मन मीत बने ,
रंगों से मन का गीत लिखें ।
जीवन में मधु संगीत भरें ,
भूले बिसरों को याद करें ।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?


जो संग में थे पिछली होली ,
रस रंग भरे मन में होली ।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Best Holi Poem in Hindi Language


2. Holi Poem in Hindi For Students

रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखों
पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर आज गुलाल
आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलो मनाने
Holi Poem in Hindi For Students


3. Best Happy Holi Poems in Hindi

तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है।
देखी मैंने बहुत दिनों तक….
दुनिया की रंगीनी,
किंतु रही कोरी की कोरी….
मेरी चादर झीनी,
तन के तार छूए बहुतों ने….
मन का तार न भीगा,
तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
अंबर ने ओढ़ी है तन पर….
चादर नीली-नीली,
हरित धरित्री के आँगन में….
सरसों पीली-पीली,
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
सिंदूरी मंजरियों से है….
अंबा शीश सजाए,
रोलीमय संध्या ऊषा की चोली है।
तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Best Happy Holi Poems in Hindi


4. Holi poem in hindi for nursery

देखो-देखो होली है आई
चुन्नू-मुन्नू के चेहरे पर खुशियां हैं आई
मौसम ने ली है अंगड़ाई।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
शीत ऋतु की हो रही है बिदाई
ग्रीष्म ऋतु की आहट है आई
सूरज की किरणों ने उष्णता है दिखलाई
देखो-देखो होली है आई।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
बच्चों ने होली की योजना खूब है बनाई
रंगबिरंगी पिचकारियां बाबा से है मंगवाई
रंगों और गुलाल की सूची है रखवाई
जिसकी काका ने अनुमति है नहीं दिलवाई।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi poem in hindi for nursery


holi-poems-in-hindi
HOLI POEMS IN HINDI

5. Hindi Poem On Holi Festival

दादाजी ने प्राकृतिक रंगों की बात है समझाई
जिस पर सभी बच्चों ने सहमति है जतलाई
बच्चों ने खूब मिठाइयां खाकर शहर में खूब धूम है मचाई
देखो-देखो होली है आई।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
होली ने भक्त प्रहलाद की स्मृति है करवाई
बच्चों और बड़ों ने कचरे और अवगुणों की होली है जलाई
होली ने कर दी है अनबन की सफाई
जिसने दी है प्रेम की जड़ों को गहराई।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
बच्चों! अब है परीक्षा की घड़ी आई
तल्लीनता से करो पढ़ाई वरना सहनी पड़ेगी पिटाई
अथक परिश्रम, पुनरावृत्ति देगी सफलता
अपार जन-जन की मिलेगी बधाई
होगा प्रतीत ऐसा होली-सी खुशियां हैं फिर लौट आई
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
देखो-देखो होली है आई।
श्रीमती ममता असाटी
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Hindi Poem On Holi Festival

Read More about Happy Diwali Status


6. Hindi poem on festivals for class 3

होली है भई होली है,
बुरा न मानो होली है!
आऒ मिल के खुशियाँ मनाएं,
अपनों को हम रंग लगाएँ!
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
फूलों से हम खेलें होली,
बचत करें हम पानी की!
सब मिल कर जोर से गाएं,
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
बुरा न मानो होली है!
किसी को ना ठेस पहुचाएं,
नए नए पकवान खाएं और खिलाएं!
खुद भी रंग लगाएं
और दूसरों पर भी अबीर लगायें
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
टोली बना कर गाएं हम सब
बुरा न मानो होली है!
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
hindi poem on festivals for class 3


7. Holi Masti Poem in Hindi

नोमू का मुंह पुता लाल से
सोमू की पीली गुलाल से
कुर्ता भीगा राम रतन का,
रम्मी के हैं गीले बाल।
मुट्ठी में है लाल गुलाल।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
चुनियां को मुनियां ने पकड़ा
नीला रंग गालों पर चुपड़ा
इतना रगड़ा जोर-जोर से,
फूल गए हैं दोनों गाल।
मुट्ठी में है लाल गुलाल।।
लल्लू पीला रंग ले आया
कल्लू ने भी हरा रंग उड़ाया
रंग लगाया एक-दूजे को,
लड़े-भिड़े थे परकी साल।
मुट्ठी में है लाल गुलाल।।
कुछ के हाथों में पिचकारी
गुब्बारों की मारा-मारी।
रंग-बिरंगे सबके कपड़े,
रंग-रंगीले सबके भाल।
मुट्ठी में है लाल गुलाल।।
इन्द्रधनुष धरती पर उतरा
रंगा, रंग से कतरा-कतरा
नाच रहे हैं सब मस्ती में,
बहुत मजा आया इस साल।
मुट्ठी में है लाल गुलाल।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Masti Poem in Hindi


8. Holi color poem in hindi

फाल्गुन में होली का दिन ऐसे जैसे मन मलंग
खेले होली,जैसे जवान तोड़ दे मस्ती में पलँग
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
मन में मस्ती की छाई है एक बार फिर नई उमंग
शरीर और मन डोल रहा जैसे नई नवेली तरंग
न रखे मन में किसी के प्रति द्वेष ईर्ष्या और भर्म
यारो होली है छोड़ दो सब को करे कैसा भी कर्म
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
मन के काले मैल को जला दो होली में इसी जन्म
रंग दें रंग लें सबका अपना तन मन होली में हम
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi color poem in hindi

Read More about Environment Day Status and Poems


9. New Holi Poems for Family

तुमको रंग लगाना है
होली आज मनाना है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
प्रतिकार करो इनकार करो
पर रगों को स्वीकार करो
रगों से तुम्हें नहलाना है
होली आज मनाना है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
भर पिचकारी बौछार जो मारी
भीगी चुनरी भीगी साड़ी
अपने ही रंग में रंगवाना है
होली आज मनाना है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
अबीर गुलाल तो बहाना है
दूरियाँ दिलों की मिटाना है
तो कैसा ये शरमाना है
होली आज मनाना है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
New Holi Poems for Family


10. Holi Poem Old and New Shayari in Hindi

समय समय की बात है होली आज है कल भी होती थी
आज इन्टरनेट से बधाईयां देते कल थे देते लगा रंगों की ।
कल की बात है जैसे पडोसी होता होली पर आने पर खुश
आज की बात करें, पडोसी सोचे क्यों आये ये दिखे नाखुश ।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
मैल मिलाप अब दूर का ही लगता अच्छा सोचे बच्चा बच्चा
लगा दिया थोड़ा रंग तो देखे ऐसे, जैसे जायेगा चबा कच्चा ।

त्यौहार नहीं मनाओगे तो संस्कार सब में कहाँ से आएंगे
अब तो सब त्यौहार फेसबुक व्हाट्सएप्प पर ही मनाएंगे ।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
समय आएगा कुछ समय में ऐसा होली हो जाएगी गुम
होली दिखेगी फोटो में ढूंढेंगे उसे गूगल में मिल हम तुम ।
निकलो बताओ मनाओ सिखाओ होली है ऋतू का आगमन
मिलन का त्यौहार है, मनाओ मिलकर अभी सब अपना मन ।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Poem Old and New Shayari in Hindi

Read More about Happy Holi Status


11. Happy Holi Poetry in Hindi

होली आई , खुशियाँ लाई
खेले राधा सँग कन्हाई
फैन्के इक दूजे पे गुलाल
हरे , गुलाबी ,पीले गाल
प्यार का यह त्योहार निराला
खुश है कान्हा सँग ब्रजबाला
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
चढा प्रेम का ऐसा रँग
मस्ती मे झूम अन्ग-अन्ग
आओ हम भी खेले होली
नही देन्गे कोई मीठी गोली
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
हम खेले शब्दो के सँग
भावो के फैन्केगे रन्ग
रन्ग-बिरन्गे भाव दिखेन्गे
आज हम होली पे लिखेन्गे
चलो होलिका सब मिल के जलाएँ
एक नया इतिहास बनाएँ
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
जलाएँ उसमे बुरे विचार
कटु-भावो का करे तिरस्कार
नफरत की दे दे आहुति
आज लगाएँ प्रेम भभूति
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
प्रेम के रन्ग मे सब रन्ग डाले
नफरत नही कोई मन मे पाले
सब इक दूजे के हो जाएँ
आओ हम सब होली मनाएँ
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Happy Holi Poetry in Hindi


12. Holi Pichkari Poem in Hindi

पिचकारी रे पिचकारी रे
कितनी प्यारी पिचकारी।
छुपकर रहती रोजाना,
होली पर आ जाती है,
रंग-बिरंगे रंगों को इक-दूजे पर बरसाती है।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
कोई हल्की, कोई भारी,
कितनी प्यारी पिचकारी।
होता रूप अजब अनूठा,
कोई पतली, कोई छोटी,
दुबली दिखती, गोल-मटोल,
कोई रहती मोटी-मोटी।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
देखो सुन्दर लगती सारी,
कितनी प्यारी पिचकारी।
होली का त्योहार तो भैया,
इसके बिना रहे अधूरा,
नहीं छोड़े दूजों पर जब तक,
मजा नहीं आता है पूरा।
करती रंगों की तैयारी
कितनी प्यारी पिचकारी।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Pichkari Poem in Hindi


13. Holi poem big in Hindi

आओ मिलकर खेलें होली
सब एक दूजे के संग
खाओ गुजिया पी लो भांग
हर घर महके खुशियों की तरंग
हर गलियों में बाजे ढोल
और संग बाजे मृदंग
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
हिमांशु-शानू हो हर अंग खेलें
सब लाल, पीले रंगों के संग
हर गली में मचा दें हम सब
आज रंगों की हुडदंग
दे दो नफरत की होलिका में
आहूति रंगों से लगा दो हर माथे पर
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
भभूती नफरत के सब मिटा दो रंग
प्यार को जगा कर नई उमंग
खेलो सब संग प्यार के रंग
आओ मिलकर खेलो सब संग
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
सबको मिलकर भांग पिलाएं
पी कर कोई हसंता जाए
कोई देर तक हुडदंग मचाए
खेलों सब खुशियों के संग
आओ मिलकर खेलें होली
सब एक दूजे के संग!!!
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi poem big in Hindi


14. होली पर कविता हिंदी में Holi Poem in Hindi Language

बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।।
नहीं करेंगे कभी कुसंग।
डालो सभी परस्पर रंग।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
एक वर्ष में होली आई।
जी भर खेलो खाओ मिठाई।।
ध्यान लगाकर सुनो-पढ़ो।
नए-नए सोपान चढ़ो।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
बच्चे शोर मचाए होली।
उछले-कूदें खेलें होली।।
बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
होली पर कविता हिंदी में Holi Poem in Hindi Language


15. Holi Small Poem in Hindi

निकल पड़ी मद-मस्त ये टोली,
सबकी जुबाँ पे एक ही बोली
फिर से सजेगी रंग की महफिल,
प्यार की धारा बनेगी होली|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?

होली का है हंगामा,…उड़ता है लाल गुलाल !
इधर उधर सब दौड़ रहे है ,…तेज हो गयी है चाल
दादी जी पर रंग डाला….तो आ गया भूचाल
वो भी भागी ले पिचकारी…हो गया न आज कमाल…..
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?


16. Hindi Poem On Festival For Kids 

रंग रंगीली होली आयी ….. छोटी गुड़िया माँ से बोली…
मुझको माँ पिचकारी ला दो… सुन्दर से प्यारी ला दो….
लाल पीले रंग भी ला दो……रंग बिरंगे गुब्बार दी ला दो…..
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
सबको मैं रंग डालूँगी….. माँ ने गुड़िया को समझाया …..
फिर प्यार से यह बतलाया…..रंग होता नहीं हैं अच्छे …..
होते हैं बीमार इस से बच्चे ….. जाओ तुम बाघ में जाओ…..
रंग बिरंगे फूल ले आओ….. बनाएंगे हम फूलो से रंग…..
फिर तुम होली खेलना सबके संग !!!!
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Hindi Poem On Festival For Kids

Read More about Republic day status


holi-poems-in-hindi
HOLI POEMS IN HINDI

17. Latest Holi Poem In Hindi

होली है है होली है …..
बुरा न मनो होली है,,,..
आओ मिल कर खुशियां मानें ….

फूलूँ से हम खेलें होली….
बचत करें हम पानी की …
सब मिल कर जोर से गायें…
बुरा न मनो होली है…..
किसी को न ठेस पहुचाएं….
नए नए पकवान खाएं और खिलाएं…
खुद भी रंग लगाएं ……..
और दूसरों पर अबीर …..
टोली बना कर गायें हम सब….
बुरा न मनो होली है……
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Latest Holi Poem In Hindi


18. Holi Kavita hindi होली कविता हिंदी में

रंग रंगीली आई होली,
खुशियों को संग लायी होली|
अपने रंग में रंगने को,
अपनों को संग लायी होली|
बुराईयों को मिटाने को,
अच्छाई का दीप जलाये होली|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
रूठे हुए को मनाने को,
प्यार की भाषा सिखाये होली|
भूखे हुए को खिलाने को,
पकवानों की थैली लायी होली|
बिछड़े हुए को मिलाने को,
रंगों की शाम लायी होली|
सभी के जीवन को खुशहाल करने को,
यादों की पोटरी लायी होली|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Kavita hindi होली कविता हिंदी में


19. Holi poem in hindi language

एक बार फिर होली आई है,
साथ ढेर सारी यादे लाई है|
याद आती है बचपन की होली,
गुब्बारों से जब खेला करते थे,
पिचकारियों में रंग भरा करते थे,
दोस्तों से रंगों पे झगड़ा करते थे|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
याद आती है वो ठुमको वाली होली,
नाचते हुए जब झुमा करते थे,
ठहाके के संग जिया करते थे,
अपनों को भी रंग लगवाया करते थे|
याद आती है वो पकवानों वाली होली,
गुजियों की थाली को देखा करते थे,
पेट भर के जब खाया करते थे,
गरीबों को भी खिलाया करते थे|
याद आती है वो बचपन वाली होली,
दिल से जब जिया करते थे|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi poem in hindi language


20. Holi Funny Poems Kavita hindi

रंगों का त्योहार है,
खुशियों की सौगात है|
अपनों का साथ है,
दोस्तों का प्यार है|
बच्चों की शरारत है,
बुजुर्गों का आशीर्वाद है|
पकवानों का स्वाद है,
रंगों की बरसात है|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
पुरुषों के भांग है,
महिलाओं के गीत है|
अच्छाई की कामना है,
मिलन की अभिलाषा है|
फूलोँ का मेला है,
रंगों की भीड़ है|
साथ मिलकर मनाओ,
यह रंगों का त्योहार है|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Kavita hindi


21. Holi ki Kavita in hindi

बुराइयों को छोड़ जाना,
अच्छाईयों को अपना जाना,
खुशियों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना|
रूठे हुए को मना जाना,
बिछड़े हुए को मिला जाना,
दुखों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
पकवानों को साथ लाना,
गरीबोँ को साथ लिखाना,
तोहफे को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना|
दुआओं को संग लाना,
आशीर्वादों को समेट जाना,
हर किसी को गले लगाना,
होली के रंग में रंग जाना|
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi ki Kavita in hindi

Read More about Happy Independence Day Status


22. Holi colours Poems in Hindi Funny Poems Short and Big

तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे
जो तेरा प्रेम मिल जाये श्यामा
जीवन रस रंग भर भर दिखे

संसार के रंग बहुत देखे
तारों से सजा अम्बर देखा
जो तेरे रंग का हुआ अहसास
सारे रंग मोहे फीके दिखे
तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे

राधा ने रंग दी प्रेम रास रंग में
मीरा ने रंग दी भक्ति में
द्रौपदी की मित्रता के रंग भी देखे
पर अपनी चुनरिया फीकी दिखे
तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi colours Poems in Hindi Funny Poems, Short and Big Poems


23. Holi shayari in Hindi and Funny Status in Hindi

रंग -रंगीली मस्ती वाला,
आया है होली का त्यौहार।
प्रेम भाव से इसे मनायें,
न हो कोई भी तकरार।
रंग -बिरंगे इस पर्व पर,
होता बिना किये श्रृंगार।
नाचे गायेंग ढोल बजायें,
हम बच्चों की टोली भरमार।
रंग लगायें एक दूजे को,
करे प्रेम रस की बौछार।
जाती -मजहब सब भूले आज,
बड़ों को आदर , छोटो को दें प्यार।
रीत -प्रीत , गीत -मीत और,
रंग उमंग तरंग उपहार।
भेद भाव मिटाने दिल का,
आता है होली का त्यौहार।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi shayari in Hindi and Funny Holi Status in Hindi


24. Holi Best Short Poems On Holi In Hindi Shayari

होली है भाई होली है
मौज मस्ती की होली है
रंगो से भरा ये त्यौहार
बच्चो की टोली रंग लगाने आयी है
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है

एक दूसरे हो रंग लगाओ
मन की कड़वाहट को छोड़ो
सब मिल के खुशियां मनाओ
अपनी परंपरा कभी न छोड़ो
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है

होलिका दहन का मतलब समझो
हिरणकश्यप के दंभ को तोड़ो
भक्त प्रह्लाद को रखना याद
कभी न छोड़ना सच का साथ
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Best Short Poems On Holi In Hindi Shayari


25. Holi Poem 2020 in Hindi

सच है, नहीं ठिठोली है
चेहरों पर रंगोली है
देश देश में गाँव गाँव में
होली है भई होली है

पत्रिकाओं में अखबारों में
गली गली में चौबारों में
हम मस्तों की टोली है
होली है भई होली है
कहीं रंग है कहीं भंग है
बड़ी उमंग में कहीं चंग है
मौसम भी हमजोली है
होली है भई होली है

कहीं राग है कहीं फाग है
चौरस्ते होलिका आग है
ठंडाई भी घोली है
होली है भई होली है
धूप धूप में छाँह छाँह में
हर अंजुरी हर एक बाँह में
गुझिया पूरनपोली है
होली है भई होली है

ऋतुओं पर ठहरा गुलाल है
रंग रंगा हर नौनिहाल है
कोयल कूहू बोली है
होली है भई होली है
नया घाघरा नई कुर्तियाँ
नये पजामे नई जूतियाँ
चूड़ी चुनरी चोली है
होली है भई होली है
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Poem 2020 in Hindi

26. Happy Holi Poems In Hindi

कहे धरती ये पुकार,
आया होली का त्यौहार,
छोड़ सर्दी ली मौसम ने करवट,
लेकर अंगड़ाई आई है होली।
भेद-भाव को गिरा चले हम,
बढ़ी दूरियां मिटा चले हम,
गुलालों से तन है सजी,
पकवानों से रसोई है सजी,

बच्चे और नौजवानों की टोली,
रंगों संग पिचकारी है बोली,
बुरा ना मानो आई है होली।
मिलकर गले भाईचारा बढ़ाएं,
मेलजोल का पाठ पढ़ाएं,
संग हमारे धरती भी खेल रही होली।

धरती के सर पर चुनरी नीली नीली,
पैरों तले हरियाली ओढे खेत पीली पीली,
रंगों का यह मेल दिखाती,
एक दूजे बिन अधूरा है सिखाती,
जंग की रंगीन दुनिया में भी,
दिल की चादर कोरी कोरी,
तन संग मन भी भीग जाए,
ऐसे रंग में रंग दे होली।

अपनापन का रंग लगाकर,
सुख के रंग भर दे तो खुश रंग है होली।
प्रीत का ज्योत जलाकर,
सबको मीत बना दे तो,
झूम कर यह कह उठे दिल,
हर दिन है सब की होली।
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Happy Holi Poems In Hindi


27. Hindi Poem on Holi Happy Holi Poems in Hindi

होली आती हैं हमें याद दिलाती
पिचली कितनी होली
बचपन की होली
वो सखियों की होली
वो गुजियों वाली होली
सब कुछ याद दिलती
होली आती हैं रंग गले लगाती हैं
आकर सब को नहलाती हैं,
होली आती हैं हमें हमारे पुराने दिनों की याद दिलाती हैं.
??❀✿?होली की हार्दिक शुभकामनाएं??❀✿?
Holi Shayari Funny in Hindi Poem
Holi Poem New Happy Holi Poem in Hindi
The Best Holi Poem in Hindi

Read More about Happy Diwali Status

error: Content is protected !!